Spread the love

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का एक और प्रहार,पटेलनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त है नशे के आदि, नशे की लत के चलते दिया था मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम*

*कोतवाली पटेलनगर*

दिनांक- 25/09/2026 को वादी दानिश निवासी माजरा पटेल नगरके द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक: 25/09/26 की सांय वह सब्जी मंडी से पैदल-पैदल माजरा की ओर जा रहा था, इस दौरान 02 अज्ञात वाहन सवारो‌ द्वारा उनसे मारपीट कर मोबाइल फोन छीनकर भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0स0- 678/26 धारा 309(6) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर पुलिस टीम का गठन करते हुए टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों से दिनांक 26-09-2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों (1)-आरिफ (2)-फारूक को पुलिस टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में छीना हुआ मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या: Uko7FA-0544 (मोटरसाइकिल )को बरामद किया गया।

*पूछताछ विवरण*

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो ब्राह्मणवाला के रहने वाले हैं तथा नशे के आदि है, अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उन्होंने मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। दोनों अभियुक्त घटना में छीने गए मोबाइल को बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

(1)-मोहम्मद आरिफ पुत्र सलीम जावेद उर्फ पप्पू निवासी ग्राम ब्राह्मण वाला थाना पटेल नगर, उम्र 29 वर्ष

(2)- मोहम्मद फारूक पुत्र अली हसन निवासी ब्राह्मण वाला, उम्र 28 वर्ष

*बरामदगी:*
(1)- घटना में छीना गया 01 मोबाइल फोन
(2)- मोटरसाइकिल Uko7FA-0544

*पुलिस टीम*

(1)- उ०नि० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
(2)- कां0 हरमिंदर
(3)- कां0 चमन

By admin