Spread the love

चमोली। प्रचलित चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चमोली पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।

इसी क्रम में यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना के नेतृत्व में कमेड़ा से चमोली तक मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिन्हित लैंडस्लाइड जोन, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए, ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को संभावित खतरों के प्रति पहले से ही सचेत किया जा सके।

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव करना है। लगातार बढ़ रही तीर्थयात्रियों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

चमोली पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और चेतावनी बोर्डों के साथ-साथ पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा में सहयोग करें।

By admin

You missed