Share Post

देहरादून -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिणी महानगर देहरादून द्वारा आयोजित पथ संचलन में सैकड़ों बाल स्वयंसेवकों ने लिया भाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिणी महानगर देहरादून के तत्वावधान में आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में सैकड़ों बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
पथ संचलन का उद्देश्य बाल स्वयंसेवकों में अनुशासन, सामूहिकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू नेशनल स्कूल में किया गया।

इस अवसर पर महानगर कार्यवाह श्री सतेंद्र जी जी ने कहा, “बाल स्वयंसेवकों का यह पथ संचलन हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। यह कार्यक्रम हमें यह बताता है कि हमारे बाल स्वयंसेवकों में कितनी ऊर्जा और क्षमता है।”

कार्यक्रम में महानगर संघचालक श्री कैलाश मैलाना जी , विभाग प्रचारक श्री धनंजय जी,महानगर विद्यार्थी प्रचारक श्री देवराज जी , महानगर विद्यार्थी प्रमुख श्री राहुल पेटवाल जी, महानगर बौद्धिक प्रमुख श्री युद्धवीर भंडारी जी उपस्थित रहे।

By admin

You missed