Share Post

लक्सर।भारतीय किसान संघ उत्तराखंड के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्रीमान जुगल किशोर जी के आकस्मिक निधन पर लक्सर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान कुशल पाल जी ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री डॉ. आज़ाद सिं ने किया।

सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह राणा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, जिला विद्युत प्रमुख विनोद सैनी, जिला उपाध्यक्ष कालूराम चौहान, विकासखंड लक्सर के अध्यक्ष गोरख सिंह, विकासखंड लक्सर के मंत्री समय सिंह सैनी, पूर्व जिला मंत्री राजपाल सिंह तथा संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष कुशल पाल जी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय जुगल किशोर जी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद अंतर्गत नगरा नगर पंचायत के निवासी थे। वे इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भारतीय किसान संघ में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में जुड़े और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनका विशेष नाता रहा, क्योंकि भारतीय किसान संघ उत्तराखंड का पंजीकरण भी उन्हीं के मार्गदर्शन में हुआ।

प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह राणा ने कहा कि स्वर्गीय जुगल किशोर जी का स्वभाव अत्यंत सरल था। वे कार्यकर्ताओं और किसान परिवारों से सीधे संपर्क कर भावनात्मक संबंध स्थापित करते थे, जिससे संगठन की जड़ें मजबूत हुईं।

संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने कहा कि स्वर्गीय जुगल किशोर जी का समय-समय पर दिया गया मार्गदर्शन संगठन के लिए संबल रहा। उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए आर्थिक दृष्टि से भारतीय किसान संघ को सशक्त किया और सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन का विस्तार देशभर में किया।

सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं की आंखें नम रहीं और सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया।

बताया गया कि 13 जनवरी 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी आत्मा की शांति हेतु 25 जनवरी 2026 को नगरा नगर पंचायत, जनपद बलिया में तेरहवीं का आयोजन किया जाएगा।

शोक सभा के उपरांत संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 26 जनवरी को सभी स्थानों पर भारत माता पूजन आयोजित किया जाएगा। इसमें महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति की संख्या अलग-अलग लिखकर लाने का आग्रह किया गया है। साथ ही केंद्रीय अधिकारी एवं अखिल भारतीय महिला प्रमुख बहन मंजू दीक्षित का जिला लक्सर में प्रवास रहेगा। रात्रि प्रवास अकोढ़ा खुर्द में होगा, जहां ग्राम समिति की बैठक केंद्रीय अधिकारी द्वारा ली जाएगी।

By admin

You missed