Share Post

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित मुखानी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री चंदन सिंह बिष्ट का युवाओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता कोमल दर्मवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री चंदन सिंह बिष्ट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जननायक श्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और निर्णायक फैसलों के चलते इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, धार्मिक–सांस्कृतिक पुनर्जागरण और युवाओं के भविष्य को मजबूत आधार मिला है। नकल विरोधी कानून हो या समान नागरिक संहिता (UCC) जैसा ऐतिहासिक निर्णय, मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को देशभर में एक नई पहचान दिलाई है।
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विकास भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सुशासन और विकास का मॉडल बनकर उभरा है। युवाओं के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है और भाजपा युवा मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो श्री योगेश रजवार, भाजपा मंडल महामंत्री श्री त्रिलोक निगलटिया, गौरव जोशी, उदित पंत, मनीष आर्य, संदीप मेहरा, मनीष कुल्याल, आयुष जोशी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

You missed