देहरादून: वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा,घटना को अंजाम देने वाले 02 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी मोटर साइकिल हुई बरामद
नशे के आदि हैं गिरफ्तार अभियुक्त, अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम
थाना सेलाकुई
दिनांक 20/01/2026 को वादी श्री विजय कुमार पुत्र श्री दीपचंद निवासी बंसी वाला झाझरा जनपद देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर आकर तहरीर दी गयी कि उनकी मो0सा0 स्प्लेंडर संख्या: यू0के0-07-एवी-0096 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है, तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0: 11/2026 धारा: 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लग सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20/01/26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धूलकोट तिराहा के पास से 02 अभियुक्तों 01: आशीष तथा 02: सुभान को उक्त घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं तथा आस-पास के क्षेत्रों में मजदूरी का कार्य करते हैं। अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनो अभियुक्त उक्त चोरी की मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
01- आशीष पुत्र रघुवीर निवासी अब्दुल्लापुर रमसा वाला थाना सेलाकुई देहरादून उम्र 26 वर्ष
02- सुभान अली पुत्र राशिद अली निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष
बरामदगी:
मोटर साइकिल स्प्लेंडर संख्या: यू0के0-07-एवी-0096
पुलिस टीम:-
01- उ0नि0 सुमेर सिंह
02- उ0नि0 उमेद असवाल
03- कां0 उपेंद्र भंडारी
04- कां0 सोहन
