Share Post

देहरादून-नशा तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन,अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।अभियुक्त के कब्जे से लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की 12.81 ग्राम स्मैक हुई बरामद।

थाना रायपुर

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 12-10-25 को चूना भट्टा रायपुर के पास चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अजय साहनी को लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की 12.81 ग्रा0 अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो चूना भट्टा रायपुर का निवासी तथा आटो चलाने का कार्य करता है। जल्द पैसा कमाने के चक्कर में अभियुक्त स्मैक बेचकर जल्द पैसा कमाने की फिराक में था। इससे पूर्व ही अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

अजय साहनी पुत्र रंजीत साहनी निवासी चूना भट्टा रायपुर रोड, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 25 वर्ष

बरामदगी:

12.81 ग्राम स्मैक
(अनुमानित मूल्य 04 लाख रू0)

पुलिस टीम

1- उ0नि0 राजीव कुमार, चौकी प्रभारी मयूर विहार
2- हे0का0 दीपप्रकाश
3- हे0कां0 नरेंद्र पुरी
4- कां0 प्रेम पवार
5- कां0 मनोज
6- कां0 धीरेंद्र

By admin

You missed