Share Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड सहित उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री  के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

पुलिस महानिदेशक ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से महात्मा गाँधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज में समानता, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं प्रेम को बढ़ावा देने और एक सुदृढ एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया।

पुलिस महानिदेशक ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर श्री वी मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/पी एंड एम, श्री नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

You missed