Share Post
देहरादून- गोदाम में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,घटना को अंजाम देने वाले 03 महिला अभियुक्ताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अभियुक्ताओ के कब्जे से घटना में चोरी किया गया लगभग डेढ लाख रू0 कीमत का सामान हुआ बरामद
गिरफ्तार तीनों अभियुक्ताये कबाड़ बीनने का करती है काम
कबाड़ बीनने के बहाने अभियुक्ताओ द्वारा गोदाम में चोरी की घटना को फ़िया था अंजाम
थाना क्लेमेंटाउन
वादी श्री राजकुमार पुत्र श्री मदन सिंह निवासी: गुप्ता स्टोर थाना क्लेमेंट टाउन द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके गोदाम से कपड़े, कंबल व अन्य सामान चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन पर मु0अ0स0: 76/2025 धारा: 305ए बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के विषय में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा  दिनांक: 20-09-25 को मुखबिर की सूचना पर झील तिराहे से आगे भारुवाला जाने वाली रोड के पास से 03 महिला अभियुक्ताओ 01: सुलेना 02: आरती तथा 03: सुनीला को घटना में चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ में महिला अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि वे तीनों कबाड़ बीनने का काम करती हैं तथा मौका देखकर घरों के बाहर रखी छोटी मोटी चीजों पर हाथ साफ कर लेती हैं। घटना वाले दिन सुबह के समय कबाड़ बीनते समय उन्होने मौका देखकर अपने कट्टों में गोदाम से ऊनी कम्बल, स्वेटर, जुराब, बच्चों के कपड़े, लेडीज हुड्ड, दुपट्टा ऊनी, ऊनी दस्ताने, चप्पल चोरी करके खंडहर मे छिपा दिये, जिसे वो बस्ती में झुग्गी झोपडियों में रहने वाले लोगों को बेचकर पैसा कमाने की फिराक में थी, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- सुलेना पत्नी स्व० रामबाबू साहनी निवासी कांवली रोड खुड्बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
2- आरती पत्नी जीतेन्द्र साहनी निवासी गोविन्दगढ, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष
3- सुनीला पत्नी अमर साहनी निवासी कांवली रोड खुड्बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष
बरामदगी:-
1- गोदाम से चोरी किये गए कंबल, कपड़े व अन्य सामान  (अनुमानित कीमत लगभग डेढ लाख रू0)
पुलिस टीम :-
1-  अ०उ०नि० मनोज कुमार
2-  का० पवन कुमार
3-  का०  असजद अली
4-  का०  कैलाश पंवार
5-  का०  राजीव कुमार
6-  म०का० कविता
7-  म०का० संगीता बर्मन
8-  म०का० प्रीती

By admin

You missed