Share Post

देहरादून-आमजन की सुरक्षा है दून पुलिस की प्रार्थमिकता

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त दून पुलिस

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर की जा रही कार्यवाही

विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष शुरुआती 07 माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व 50% अधिक हुई कार्रवाई

ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक कार्यवाही में 300% की हुई वृद्धि

डेन्जरस ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग तथा रेडलाइट जम्प के मामलों में विगत वर्ष की तुलना में हुई दो गुनी कार्यवाही

सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अकुंश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही का दायरा बढातें हुए इस वर्ष की शुरूवाती 07 माह में विगत वर्ष की तुलना में 50% अधिक चालानी कार्यवाही की गई है। साथ ही लोगो को लगातार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मस के माध्यम से जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

वर्ष 2024 व वर्ष 2025 (जुलाई माह तक) में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गयी चालानी कार्यवाही का तुलनात्मक विवरण :-

1- शराब पीकर वाहन चलाना

वर्ष 2024 – 784
वर्ष 2025 – 3420

2- खतरनाक तरीके से वाहन चलाना

वर्ष 2024 – 705
वर्ष 2025 – 1759

3- ओवर स्पीड

वर्ष 2024 – 8849
वर्ष 2025 – 20024

4- बिना हेल्मेट

वर्ष 2024 – 7070
वर्ष 2025 – 12276

5- रेड लाइट

वर्ष 2024 – 13813
वर्ष 2025 – 27416

6- नाबालिक द्वारा वाहन चलाना

वर्ष 2024 – 33
वर्ष 2025 – 305

7- तीन सवारी,

वर्ष 2024 – 1399
वर्ष 2025 – 3300

8- मोबाइल फोन का प्रयोग,

वर्ष 2024 – 914
वर्ष 2025 – 1524

9- अन्य अपराधों के चालान

वर्ष 2024 – 42002
वर्ष 2025 – 43678

कुल चालान :-

वर्ष 2024 – 75,569
वर्ष 2025 – 1,13,702

By admin

You missed