Share Post

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र चमोली पुलिस का एक्शन मोड जारी

एसपी चमोली के नेतृत्व में शराब तस्करों पर लगातार स्ट्राइक जारी, दो अलग-अलग मामलों में 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चमोली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

प्रकरण 01 – कोतवाली चमोली क्षेत्र:

दिनांक 18/07/2025 को कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK11 TA 1688 (आल्टो कार) से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम – विक्रम प्रसाद पुत्र उदयराम निवासी – ग्राम बूरा, थाना नन्दानगर घाट, जनपद चमोली

इस संबंध में कोतवाली चमोली पर मु0अ0सं0 20/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम- 1- उ0नि0 लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण 2- कां0 सुनील चौहान 3- कां0 अनिल रान्टा 4- कां0 अंकित

प्रकरण 02 – थाना थराली क्षेत्र:

दिनांक 19/07/2025 को थाना थराली पुलिस द्वारा ग्राम उंग-बैण्ड-कुराड़ रोड के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK11 TA 2721 (मारुति ईको) से 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम – कुंवर सिंह पुत्र लखपत सिंह निवासी – ग्राम चेपड़ो, थाना थराली, जनपद चमोली उम्र – 34 वर्ष

उक्त प्रकरण में थाना थराली पर मु0अ0सं0 21/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम- 1-अ0उ0नि0 भूपेंद्र सिंह चौकी प्रभारी नारायण बगड़ 2-कां. दीपक नेगी
3- कां. संदीप सिंह 4- हो.गा. दुर्लभ सिंह

पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार ने स्पष्ट किया है कि चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में शराब तस्करी, असामाजिक तत्वों की निगरानी व चुनावी अराजकता पर पूर्ण नियंत्रण हेतु चमोली पुलिस लगातार अभियानात्मक कार्रवाई करती रहेगी।

चमोली पुलिस की अपील:

“जनपद में शांति, सुरक्षा व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। आमजन से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने में दें।”

By admin

You missed