देहरादून: दिनांक:11-06-25 को नगर पालिका पिक्चर पैलेस पर स्थापित बैरियर पर एक टैक्सी ड्राइवर देवेन्द्र रांगड सांय: 18ः30 बजे के उपरान्त अपनी स्कूटी लेकर माल रोड की तरफ जा रहा था। किन्तु माल रोड पर सांय 18ः30 बजे से 22ः00 बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों के सचांलन पर रोक होने के कारण ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त पी0आर0डी0 जवान द्वारा नियमों का हवाला देते हुए उन्हें स्कूटी को माल रोड पर ले जाने से रोका गया। जिस पर उक्त ड्राइवर तथा पी0आर0डी0 जवान के बीच तीखी बहस और पी0आर0डी0 जवान द्वारा उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट लगाया गया। उक्त प्रकरण में किसी के द्वारा कोई प्रार्थना पत्र पुलिस को नहीं दिया गया, नगर पालिका द्वारा उक्त पी0आर0डी0 जवान को उक्त ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया तथा नगरपालिका मसूरी व टैक्सी यूनियन के साथ आपसी सहमती से उक्त विवाद को निपटा लिया गया है। नगर पालिका द्वारा उक्त पी0आर0डी0 जवान की अन्यत्र ड्यूटी लगाये जाने हेतु पी0आर0डी0 विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।
