Share Post

देहरादून -सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर रहे व्यक्तियों को पुलिस ने पढाया कानून का पाठ,मामूली विवाद में आपस में मारपीट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पटेलनगर-दिनाँक 29-05-2025 थाना पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली की देहराखास निकट कोतवाली पटेलनगर वाली गली में दो पक्षों का बच्चों को लेकर आपस में विवाद हो रहा है, प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां कुछ व्यक्ति आपस में मारपीट में उतारु थे, जिनको पुलिस द्वारा मौके पर समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उक्त व्यक्तियो द्वारा और अधिक उत्तेजित होकर पुलिस के सामने ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए मारपीट का प्रयास करने लगे, मौके पर शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशांका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षो के 05 व्यक्तियो को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
(1)-इन्तजार पुत्र यामीन निवासी कारगी ग्रान्ट थाना कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 30 वर्ष
(2)-सद्दाम पुत्र शरीफ निवासी उपरोक्त उम्र 32 वर्ष
(3)-रिजवान पुत्र मौ0 यूनूस निवासी उपरोक्त उम्र 36वर्ष
(4)-शहजाद पुत्र एजाज निवासी उपरोक्त उम्र 32 वर्ष
(5)-अयान पुत्र इमरान निवासी उपरोक्त उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम
(1) उ0नि0 मुकेश थलेडी
(2) हे0कानि0 सुशील कुमार
(3) कानि0 मनोज सुन्दरियाल
(4) कानि0 हरीश नेगी

By admin

You missed