Share Post

रुड़की।भारतीय जनता पार्टी की जुझारू नेत्री डॉक्टर मधु सिंह को पार्टी हाई कमान द्वारा रुड़की भाजपा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है,उनके नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।रुड़की गंगनहर किनारे स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पहुंची डॉक्टर मधु सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्भजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें फूल-मालाओं से लाडद दिया।भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पार्टी ने रुड़की को यह तोहफा दिया है,जिससे मातृशक्ति के साथ-साथ भाजपा के हर वर्ग में एक नया संचार तथा पार्टी के लिए जागरूकता बढ़ेगी।याद रहे की डॉक्टर मधु सिंह मंगलौर विधानसभा में तीस वर्षों से भाजपा की सक्रिय रूप से कार्यकत्री रही हैं तथा पार्टी के सभी कार्यक्रमों में उनकी बढ़-चढ़कर भागीदारी रही है।रुड़की के साथ-साथ मंगलौर,झबरेड़ा,भगवानपुर,लंढौरा,पीरान कलियर विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी जिला कार्यालय पर पहुंचकर उनको बधाई दे रहे हैं।डॉ०मधु सिंह का स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,प्रवीण संधू, ध्रुव गुप्ता,अनुराग त्यागी,पंकज नंदा,बृजेश त्यागी एडवोकेट,डॉक्टर आशुतोष सिंह,चंद्रप्रकाश बाटा,अनीस अहमद, दीपक पांडे,अफजल अली,जमीर अहमद अंसारी,अनीश गौड, प्रतिभा चौहान,रीना अग्रवाल,रश्मि चौधरीव सावित्री मंगला आदि प्रमुख हैं।

By admin

You missed