Share Post
 गैरसैंण-सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने बुधवार को विकासखण्ड गैरसैंण की सारेग्वाड पेयजल योजना एवं भैंसवाडासैंण पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया। ग्रामीणों द्वारा सभी घरों में कनेक्शन एवं पेयजल की आपूर्ति को सुचारू बताया गया।
सचिव श्री शैलेश बगौली ने ग्राम समिति से एक फीटर नियुक्त कर योजना को हस्तान्तरित करने के साथ ही रखरखाव करने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल निगम के मुख्य अभियन्ता (गढ़वाल), अधीक्षण अभियन्ता, निर्माण मण्डल, गोपेश्वर एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख गैरसैंण शशि सौरियाल एवं ग्राम प्रधान, सारेग्वाड़ शिबुली देवी मौजूद थे।

By admin

You missed