उत्कृष्ट विवेचना एवं प्रभावी पैरवी से लूट के आरोपी को सजा
पिथौरागढ़ पुलिस की मजबूत पैरवी एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना के परिणामस्वरूप न्यायालय ने लूट के मामले में अभियुक्त को दोषसिद्ध पाते हुए 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा सुनाई।
अक्टूबर 2025 में तिलढुंगरी क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति से ₹24 हजार की लूट के मामले में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना एवं सहायक अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दंडित किया गया।
*अपराध पर प्रहार, न्याय के प्रति प्रतिबद्ध — उत्तराखण्ड पुलिस।*
