Spread the love
चमोली पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” ऑन फुल एक्शन: संदिग्धों पर पैनी नजर
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में जनपद चमोली में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के सख्त निर्देशन में पूरे जनपद में आक्रामक चेकिंग अभियान चलाया गया।
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सड़कों पर उतरकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की ताबड़तोड़ चेकिंग की। जगह-जगह बैरियर लगाकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट और दस्तावेजों के बिना चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्त चालान की कार्यवाही की गई। नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही कानून का सख्त एहसास कराया गया।
आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर जनपद में बाहरी व्यक्तियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति की गहन चेकिंग के साथ-साथ व्यापक सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने का अवसर न मिले।
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत चमोली पुलिस का स्पष्ट संदेश— कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं, हर उल्लंघन पर सीधा प्रहार होगा।

By admin