Spread the love
देहरादून- ऑपेरशन प्रहार: एसएसपी दून के निर्देशों पर ऑपेरशन प्रहार के तहत दून पुलिस की चौतरफा कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में  अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा नगर से देहात तक चलाया सघन चैकिंग अभियान
नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की ताबड़तोड़ कार्यवाही
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की वृहद स्तर पर कार्यवाही
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 70 व्यक्तियों को दून पुलिस की बस सेवा से लाया गया थाने, पुलिस एक्ट के अंतर्गत करी कार्रवाई
यातायात नियमो के उल्लंघन पर 143 वाहन चालकों के एम०वी० एक्ट में चालान कर किया 86000/- ₹  का जुर्माना
157 वाहन चालकों के मा० न्यायालय के चालान करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर 67 वाहनों को किया सीज
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों को किया गिरफ्तार
 कार्यवाही के दौरान 149 संदिग्ध व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 39750/- ₹ का संयोजन शुल्क
अपने प्रतिष्ठानो में कार्यरत व्यक्तियों/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 30 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 03 लाख रुपये का जुर्माना
संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की जा रही सत्यापन संबंधित जानकारी
थाना क्षेत्रों में स्थित पीजी/हॉस्टल में की आकस्मिक चैकिंग अभियान
पीजी/हॉस्टल में रहने वाले छात्र/छात्राओं को दी स्पष्ट हिदायत, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही
पीजी/हॉस्टल संचालकों को नियमों का सख्ताई से पालन कराने के दिये निर्देश
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर सम्बन्धित छात्र/छात्रा के साथ प्रतिष्ठान संचालक के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की दी चेतावनी*
*मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड* के निर्देशों पर अपराधियों पर नकेल कसने, शान्ति व्यवस्था को भंग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में *”आपरेशन प्रहार”* चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही कर आपराधिक गतिविधियो में लिप्त अभियुक्तों/ शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों तथा पढाई की आड में हुडदंग करने वाले छात्र/छात्राओं के विरूद्ध सख्त निरोधात्मक कार्यवाही हेतु *एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कडे दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक- 01/04/2026 को जनपद के नगर तथा देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक नगर/देहात के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्धों की तलाश हेतु आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले  व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए यातायात नियमो के उल्लंघन पर 143 वाहन चालकों के एम०वी० एक्ट में चालान कर 86000/- ₹ जुर्माना तथा 157 चालान मा० न्यायालय के किये गए।  इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 67 वाहनों को सीज किया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा 149 संदिग्ध व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर 39750/- ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया तथा अपने प्रतिष्ठानो में कार्यरत व्यक्तियों/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 30 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 03 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
अभियान के दौरान हुड़दंगी छात्रों पर नकेल कसने तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छात्र-छात्राओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा आज विभिन्न थाना क्षेत्रो में हॉस्टल/पीजी की आकस्मिक रूप से चैकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सभी प्रतिष्ठान संचालको से उनके प्रतिष्ठान में रहने वाले छात्र/छात्राओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें अपने प्रतिष्ठान में रहने वाले छात्र/छात्राओं का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने तथा प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवीें कैमरे लगवाने की हिदायत दी गई। साथ ही सभी प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में निवासरत छात्र/छात्राओं के प्रवेश की समयसीमा रात्रि 10 बजे निर्धारित करनेे, प्रतिष्ठान में आने वाले बाहरी व्यक्तियों को सत्यापन के बाद ही प्रतिष्ठान में आने की अनुमति देने तथा आने जाने वाले व्यक्तियों का सम्पूर्ण ब्यौरा अपने पास सुरक्षित रखने के निर्देश दिये गये।
ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत थाना राजपुर एवं थाना प्रेम नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने एवं पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 70 व्यक्तियों को थाने पर लाया गया एवं उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गई।
 साथ ही प्रतिष्ठान में रहने वाले छात्र/छात्राओं के रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाये जाने, किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता अथवा प्रतिष्ठानों में छात्रों द्वारा नशीले पदार्थो के सेवन से सम्बन्धित किसी भी शिकायत पर सम्बन्धित छात्र के साथ-साथ प्रतिष्ठान संचालक के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

By admin

You missed