Spread the love

देहरादून- लॉ छात्र-छात्राओ और फैकल्टी मेम्बरस ने आज कालेज प्रधानाचार्य डाॅ प्रवीण कुमार राठी के नेतृत्व मे सुद्धोवाला स्थित, जिला कारागार, देहरादून का शैक्षिक भ्रमण किया। जेलर श्री पवन कुमार कोठारी द्वारा विद्यार्थीयो को जेल प्रशासन की बारीकियो से रुबरू कराया गया एवं कैदियो के लिये चलाए जा रहे विभिन्न सुधार कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने विधि छात्र-छात्राओ को भविष्य मे एक अच्छा जज एवं अधिवक्ता बनने की शुभकामनये दी।
जेल प्रशासन द्वारा बन्दियो के लिए कार्पेनटरी, हथकरघा, मेसन, कुकिंग आदि बहुत से स्किल कार्यक्रम चलाए जा रहे है जिससे कि कैदी अपनी सजा कार्यकाल पूरा करने के बाद अपना खुदका कार्य कर सके और समाज मे एक स्वावलंबी जीवन यापन कर सके। यहां पर छात्रो को क्रिमिनल जस्टिस के ‘सुधारवादी दंड सिद्धांत’ का जीवंत उदाहरण देखने का अवसर प्राप्त हुआ। कारागार मे कैदियो को किस प्रकार से मूलभूत आवश्यकताये प्रदान कर, अनुशासन के दायरे मे कैसे मौलिक अधिकारो की रक्षा की जाती है, यह सब देख विद्यार्थी अति प्रभावित हुए। इस अवसर पर महेश्वर नारायण जोशी, गोपिका यादव, स्वीटी रौतेला, हरजोत सिंह, रजत एवं यशस्वी आदि उपस्थित रहे।

By admin

You missed