Spread the love

देहरादून- नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 01 महिला अभियुक्ता सहित 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 06 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 20.89 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुके हैं जेल

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

1- कोतवाली विकासनगर

04 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 14.58 ग्राम स्मैक के साथ 01 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

दिनांक: 22-03-26 की रात्रि में विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कसाई मौहल्ला कुंजा ग्रान्ट क्षेत्र से 01 अभियुक्ता रुखसाना पत्नी स्व0 मो0 सलीम को लगभग साढे 04 लाख रू0 मूल्य की 14.58 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बेचकर कमाये गये 5150 रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा बताया गया वो मजदूरी का कार्य करती है तथा इससे होने वाली आमदनी से उसका घर खर्च बडी मुशकिल से चलता है। जिस कारण कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा उक्त स्मैक को स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में कम दामों में खरीदा था, जिसे वो अन्य नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थी। अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में कोतवाली विकासनगर से जेल जा चुकी है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-

रुखसाना पत्नी स्व0 मो0 सलीम निवासी कुंजाग्रान्ट, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र – 50 वर्ष

बरामदगी:-

1- 14.58 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य साढे 04 लाख रू0)
2- 01 अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3- 5150 /- रूपये

आपराधिक इतिहास अभियुक्ता:-

1- मु0अ0सं0- 193/2023, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

2- कोतवाली सहसपुर

02 लाख रू0 मूल्य की 6.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान होरावाला रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक अभियुक्त राकिब को लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 06.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 57/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

राकिब पुत्र उमरद्दीन निवासी रेडापुर ढाकी सहसपुर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष।

बरामदगी:-

6.31 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख रू0)

आपराधिक इतिहास:-

1- मु0अ0सं0- 280/22, धारा- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून
2- मु0अ0सं0- 192/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून

By admin

You missed