Spread the love

रुड़की।देवभूमि श्रीराम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट रजि०,डंढेरा में आयोजित रामलीला का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने फिता काटकर शुभारंभ किया।कलाकारों द्वारा अपने सुंदर और शानदार अभिनय से श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।माता सीता हरण
के बाद श्री रामचंद्र और लक्ष्मण को खोजने के लिए निकलना पड़ता है,तब रास्ते में उन्हें घायल जटायु मिलते हैं और रामचंद्र जी को पूरा वृतांत बताते हैं,जिसे सुनकर रामचंद्र जी जटायु का उद्धार करते हैं और सीता जी की खोज में निकल जाते है।इस मार्मिक दृश्य को देखकर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए रामलीला के धार्मिक,सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है,उसके माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन,उनके आदर्श और मर्यादाओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है।कहा कि हमें जीवन में सत्य,त्याग,मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए।रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम,सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर पूर्व मेयर ने क्षेत्रवासियों तथा संस्था के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सहयोग राशि भेंट की।डंढेरा नगर पंचायत के चेयरमैन सतीश नेगी और संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया गया।संचालन राजेंद्र रावत ने किया।

By admin