Share Post

“एक शाम,अंकुश राज के नाम” अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष अंकुश राज को पगड़ी पहनाकर व अवार्ड देकर किया सम्मानित
रुड़की।दि वॉयज ऑफ इंडिया एवं म्यूजिकल ग्रुप आफ रुड़की के तत्वाधान में देहरादून रोड स्थित एक होटल में अंतर्राष्ट्रीलय हिंदू महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष अंकुश राज एड०के नाम,एक शाम कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें उनके सम्मान में गीतों भरी शाम का भी कार्यक्रम रखा गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष अंकुश राज एड०ने सर्वप्रथम दि वाइज ऑफ इंडिया एवं म्यूजिकल ग्रुप ऑफ रुड़की के निदेशक सलीम खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सलीम खान ने जो महफिल मेरे नाम से सजाई है,मैं इनका दिल की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं,जिन्होंने मेरे सम्मान में गीतों भरी शाम का आयोजन किया,जिसके लिए मैं सभी कलाकारों का भी आभार प्रकट करता हूं।उन्होंने म्यूजिकल ग्रुप आफ रुड़की को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।उन्होंने कहा कि भविष्य में म्यूजिकल ग्रुप आफ रुड़की द्वारा बडे स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमें हिंदुस्तान के नामचिन कलाकार भी आमंत्रित किये जाएंगे।अंत में अंकुश राज एड०ने कहा कि सलीम खान ने राष्ट्रीय एकता की मिसाल कायम की है।इस एकता को और अधिक मजबूत करना है,इससे पूर्व कार्यक्रम में पधारे अंकुश राज एड०का ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी छोड़कर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।इस अवसर पर दि वॉयज ऑफ इंडिया एवं म्यूजिकल ग्रुप रुड़की के निदेशकसलीम खान, कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद समीर तथा प्रेमचंद मेहरा एडवोकेट ने अंकुश राज एड०का पगड़ी पहनाकर एवं अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।साबरी कंसलटेंसी सर्विसेज के निदेशक इंजीनियर मुजाहिर हुसैन ने भी उनको पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।तत्पश्चात गीतों भरी शाम में रुड़की के अलावा यूपी के अन्य जनपदों से पधारे कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर अपनी सुंदर ढंग से प्रस्तुति दी।गीतों भरी शाम में अपनी प्रस्तुति देने वाले सलीम खान,बिट्टू सरदारजी (खतौली),मोहम्मद समीर,मुकेश यादव, अजमेरी सुल्तान,तरन्नुम फारुकी,अनिल वर्मा, देशभक्ति गीत गायक नफिसुल हसन,नवनीत पंवार,आरिफ मिर्जा,दानिश सिद्दीकी,मोहम्मद अकबर आदि अनेकों कलाकारों ने फिल्मी गीत प्रस्तुत किये।कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद मेहरा एडवोकेट एवं प्रमोद नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर भाजपा नेता टेक बल्लभ,उपकारागार के एसआई मोहम्मद इमरान,युवा भाजपा नेता रिंकू बत्रा,भाजपा नेता मोहम्मद दानिश,डॉक्टर साजिद हसन,वंश बत्रा,राजकुमार सैनी, सत्यपाल,रियासत अली खान एडवोकेट,डॉ०राव रहमान,नरेंद्र सिंह,मोहम्मद शमशाद,अनीस अहमद,हैदर अली,नवीन शरण,अजय धीमान,एके राय,मोहम्मद तहसीन,नजराना बेगम,मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By admin

You missed