Spread the love

रुड़की।राजकीय इंटर कॉलेज,रुड़की में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सैकड़ों विद्यार्थियों को पाठन सामग्री एवं मेधावी छात्रों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर हुआ।अपने विचार व्यक्त करते हुऐ पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि छात्रों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।आज शिक्षा व सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हमारे युवाओं को ही आगे आना होगा,क्योंकि छात्र ही इस देश की रीढ़ हैं।कहा कि शिक्षा के बिना जीवन बेकार है।उन्होंने छात्रों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ें तथा अपने कॉलेज और परिवार का नाम रोशन करें।प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम कटियार ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा क्षेत्र के अनेकों स्कूली छात्र-छात्राओं को जो निशुल्क पाठन सामग्री वितरित की जाती है,उससे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है तथा उनकी मदद होती है,जिनके माता-पिता कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते अपने बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध नहीं कर पाते।उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल के द्वारा विगत अनेक वर्षों से किया जा रहा ये कार्य बहुत ही सराहनीय है।इस अवसर पर विकास त्यागी,विक्रांत पुंडीर,गौरव प्रधान,नवीन जैन, सारंग ग्रोवर,ललित वालिया,आशा चौहान,दुर्गेश नंदिनी नेगी,देवेंद्र पाल,विनीत गोयल,रामकुमार शर्मा,विधाता रानी,सत्य प्रकाश यादव,ललित मोहन जोशी,मोहम्मद अरशद,अजय कुमार,सीमा राव,भारती गुप्ता,दीपा कौशिक,सुरेश चंद्र,सुभाष पंवार,पंकज बेंजवाल के अलावा सामानित छात्र अभिमन्यु सैनी,आदित्य सिंह,पवन कुमार गुप्ता,कृष्ण कुमार व अंकुश सैनी मौजूद रहे।

By admin