Spread the love

रुड़की।मां दुर्गा मंदिर आदर्श नगर कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर कथावाचक पंडित मनोज सेमवाल ने कहा कि पितृपक्ष में भागवत कथा का बड़ा महत्व है और भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण व भक्ति मानव के मुक्ति का मार्ग है।उन्होंने कहा कि मानव को अपने जीवन में सत्य,सेवा,सदाचार तथा ईश्वर की भक्ति में लीन रहना चाहिए।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे तथा भक्तिभाव से सरोबार होकर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कथा में आशीर्वाद लेने पहुंचे कहा पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि सनातन धर्म में भागवत कथा की विशेष महत्ता है,इसके श्रवण से सभी पापों की मुक्ति हो जाती है।इस अवसर पर व्यापारी नेता प्रवीण मेहंदीरत्ता,किरण सेठी,रीना शेठी,सुशील तोमर,राजीव भारद्वाज,नीरज शर्मा,सुखपाल सिंह,इंद्रपाल,ममता शर्मा,शीतल शर्मा,पूजा व वीना आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

By admin